Prayagraj News : जया पाल की ओर से बंटवाए जा रहे पंंफ्लटे।
- फोटो : अमर उजाला।
शांति पाल भी सीएम के प्रति जता चुकी हैं आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन पर सभा स्थल पर बैनर और पोस्टर और पंपलेट देकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की साथ ही जया पाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साहसिक निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री हैं और उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने मेरे पति स्वर्गीय उमेश पाल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कहा था वह उन्होंने पूर्ण कर दिया l
इसके पूर्व उमेश पाल की मां शांति पाल भी बेटे के हत्यारों को उसी भाषा में जवाब देने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त कर चुकी हैं। सास के बाद अब बहू ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी एवं सभी पार्षद प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की मार्मिक अपील करते हुए प्रयागराज वासियों से आग्रह किया कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर मृत आत्मा स्वर्गीय उमेश पाल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें l