फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक के घर पर मिला पोस्टर ‘रात कितनी भी काली हो, सवेरा जरूर होगा’

Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद के चकिया स्थित ध्वस्त घर की एक दीवार पर किसी ने एक पोस्टर लगाया है। इसमें लिखा है कि ‘रात कितनी भी काली हो, सवेरा जरूर होगा’। पोस्टर में अतीक की दो तस्वीरें लगी हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद के घर से बरामद पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के चकिया स्थित ध्वस्त घर की एक दीवार पर किसी ने एक पोस्टर लगाया है। इसमें लिखा है कि ‘रात कितनी भी काली हो, सवेरा जरूर होगा’। पोस्टर में अतीक की दो तस्वीरें लगी हैं। रात में पोस्टर लगा देख पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टर हटा दिया गया। आसपास के लोगों का कहना है कि अतीक के लोगों ने इस पोस्टर से संदेश देने की कोशिश की है कि बाद में सब ठीक हो जाएगा। 

विज्ञापन


साबरमती जेल में बदली गई अतीक की बैरकगुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद की बैरक शनिवार को बदल दी गई। जेल अधिकारियों ने अतीक की निगरानी भी बढ़ा दी है। अतीक को वहां हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। सीसीटीवी से 24 घंटे की निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी को मुख्यालय पर लाइव देखा जा रहा है।

विज्ञापन

दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अतीक के गुर्गों पर एफआईआर

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर बम्हरौली गांव की प्रधान के बेटे मो. अख्तर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अतीक के गुर्गों के खिलाफ सात अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई गई है।इब्राहीमपुर बम्हरौली गांव के मो. अख्तर छह अप्रैल को गांव में ही खड़ंजे और नाली की मरम्मत को लेकर बात कर रहे थे। उसी समय जैद, उबैद और अहमद मियां कई अन्य लोगों के साथ आए और असलहे लहराते हुए धमकी दी कि दो करोड़ की रंगदारी दे दो नहीं तो प्रधानी करने लायक नहीं बचोगे। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अख्तर ने सात अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई है। जैद, उबैद और अमहद मियां को नामजद कराया गया है। एफआईआर में बताया गया है कि आरोपियों ने पहले भी उस पर हमला किया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें