दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अतीक के गुर्गों पर एफआईआर
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर बम्हरौली गांव की प्रधान के बेटे मो. अख्तर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अतीक के गुर्गों के खिलाफ सात अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई गई है।इब्राहीमपुर बम्हरौली गांव के मो. अख्तर छह अप्रैल को गांव में ही खड़ंजे और नाली की मरम्मत को लेकर बात कर रहे थे। उसी समय जैद, उबैद और अहमद मियां कई अन्य लोगों के साथ आए और असलहे लहराते हुए धमकी दी कि दो करोड़ की रंगदारी दे दो नहीं तो प्रधानी करने लायक नहीं बचोगे। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अख्तर ने सात अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई है। जैद, उबैद और अमहद मियां को नामजद कराया गया है। एफआईआर में बताया गया है कि आरोपियों ने पहले भी उस पर हमला किया था।