भीरपुर। शुक्रवार दोपहर भटौली स्थित चार तालाबों के किनारे झोपड़ी और कच्चे घर बनाकर कुछ लोग रह रहे थे।
काफी दिनों से गांव के ही गुलजारी लाल द्वारा खाली कराने के लिए प्रयास किया जा रहा था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद कब्जा न हटाने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
जहां से आदेश मिलते ही करछना तहसील प्रशासन द्वारा नोटिस के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कब्जा हटवाया। तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, राजस्व और पुलिस टीम ने चार तालाब के किनारे कब्जे को जेसीबी मशीन लगाकर खाली कराया।