फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच से ही देश का सर्वांगीण विकास

Fri, 22 Apr 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आरएसएस का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सकारात्मक सोच से ही देश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। उन्होेंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक के अंदर स्वयं सेवकत्व होना आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि  यही भावना एक स्वयं सेवक को राष्ट्र साधना के लिए प्रेरित करती है। यहां आज वह ज्वाला देवी इंटर कालेज और जार्जटाउन में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रम में शरीक हुए। 
विज्ञापन


ज्वाला देवी में आयोजित अधिवक्ता मिलन शाखा में उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक के अंदर हिंदुत्व का गौरव समरसता, सादगी एवं स्वदेशी का अहम स्थान होता है। इसके पूर्व स्वयं सेवकों ने ज्वाला देवी से पथ संचलन भी किया। इसमें काफी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए। पथ संचलन जीएचएस, जीजीआईसी, सुभाष चौराहा, यात्रिक चौराहा होते हुए ज्वाला देवी में ही संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने की। इस मौके पर देशदीपक श्रीवास्तव, भूपेंद्र नाथ सिंह, वैंकटेश, शैलतन्या, ज्ञानेश्वर शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जार्जटाउन स्थित एक न्यूज एजेंसी की ओर से आज ‘समसामयिक राष्ट्रीय चुनौतियां एवं पत्रकारों का दायित्व’ विषय पर एक संगोष्ठी हुई। इसमें आरएसएस के संपर्क प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि देश में आज नकारात्मकता देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस सोच के माध्यम से देश का वातावरण बदलने की साजिश चल रही है। गोष्ठी में एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी, डॉ. मुरार जी त्रिपाठी, पीएन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें