फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस के बाद खुल सकते हैं अन्य भर्तियों के रास्ते

Tue, 27 Jun 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपीपीसीएस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीएससी प्रारंभिक परीक्षा-2017 की तिथि घोषित कर चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद रुकी पड़ी भर्तियां जल्द ही फिर से शुरू की जा सकती हैं। भर्तियां ठप होने के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। ऐसे में भर्तियां पुन: शुरू किए जाने की मांग ने भी तेजी पकड़ ली है। कई अभ्यर्थी ओवरएज भी हो रहे हैं। अगर भर्तियां देर से शुरू हुईं तो ऐसे अभ्यर्थी नौकरी पाने से वंचित भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


जिन मुद्दों पर चुनाव जीतकर भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई, उनमें एक प्रमुख मुद्दा रोजगार भी था लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही सभी भर्तियां रोक दी गईं। उस वक्त उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मेें चल रहीं तकरीबन 24 भर्तियां रोक दी गईं। इसके अलावा जिन परीक्षाओं के परिणाम जारी होने थे, उन्हें भी रोक दिया गया। यहां तक कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 की तिथि भी टाल दी गई।

आयोग ने अब पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 24 सितंबर को होनी है। आयोग के इस निर्णय के बाद अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है कि इसके बाद शायद अन्य भर्तियों के रास्ते भी खोल दिए जाएं। वहीं, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती अटकी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एपीओ, एलोपैथी चिकित्साधिकारी, प्रवक्ता अभियांत्रिकी अभियंत्रण, अग्निशमन अधिकार्री, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, शोध सहायक, प्रवक्ता माइक्रोबायोलॉजी, प्रवक्ता भौतिकी, प्रवक्ता प्रसूति एवं स्त्री रोग, प्रवक्ता संगीत, व्यवस्था अधिकारी, उपक्रीड़ाधिकारी, प्रवक्ता ब्लड बैंक, कर्मशाला अनुदेशक, अनुदेश पाककला, प्रवक्ता शालाक्य, प्रोफेसर शालाक्य तंत्र, क्रीड़ाधिकारी, प्रवक्ता फिजियोलॉजी, रीडर कौमार्य भृत्त, प्रवक्ता इपिडेमोलॉजिस्ट, प्रवक्ता डॉयट हिंदी, प्रवक्ता फॉर्मोकोलॉजी, कुलसचिव पद की भर्तियों पर अब तक रोक लगी हुई है।

हालांकि इन सभी भर्तियाें के इंटरव्यू होने थे जबकि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 नए सिरे से शुरू होने जा रही है लेकिन उस वक्त भी आयोग में वही अफसर थे, जिनके नेतृत्व में अब पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि  पुरानी रुकी पड़ीं भर्तियां जल्द शुरू कराई जा सकती हैं लेकिन पारदर्शिता लाने के लिए भर्ती प्रक्रिया में संशोधन के बाद ही इस पर निर्णय होने की संभावना है। इस बीच आयोग के अफसरों की तरफ से बयान भी जारी हुआ है कि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में आयोग संशोधन करने जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें