फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Pal : साइबर सेल की मदद से तेज की जांच, एक्स इंडिया से मांगी रिपोर्ट

Mon, 18 Aug 2025 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले उमेश यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कर्नलगंज थाना पुलिस ने इस मामले में साइबर सेल से मदद मांगी है।
विज्ञापन
पूजा पाल, विधायक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले उमेश यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कर्नलगंज थाना पुलिस ने इस मामले में साइबर सेल से मदद मांगी है। अभद्र टिप्पणी से जुड़े सभी साक्ष्यों को खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद अब आरोपी के पोस्ट से संबंधित तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यूजर की विस्तृत जानकारी मांगी है। एक दिन पहले अधिवक्ता श्याम चंद्र पाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि इस मामले को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी है। विशेष रूप से पाल, बघेल, धनगर, गडेरिया और चरवाहा समाज ने इसे गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाने के लिए साइबर सेल लगातार काम कर रहा है। जल्द ही उसकी लोकेशन, आईडी और अन्य तकनीकी डिटेल सामने आने की उम्मीद है। एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें