छिनैती और लूट के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जार्जटाउन थाने की पुलिस की गोली बदमाश मंसूर अहमद और आदम खान निवासी झूंसी के पैर में लगी।
छिनैती और लूट के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जार्जटाउन थाने की पुलिस की गोली बदमाश मंसूर अहमद और आदम खान निवासी झूंसी के पैर में लगी। घायलावस्था में उसे गिरफ्तार करके पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जॉर्जटाउन पुलिस टीम देर रात गश्त पर थी। इसी दौरान दो बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में इनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।
एडीसीपी अभिजीत कुमार ने बताया की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे और रोकने की कोशिश करने पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आदम खान और मंसूर अहमद निवासी झूंसी के पैर में गोली लग गई। दोनों जख्मी हो गए है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों छिनैती और लूट की घटनाएं करते थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।