फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद पहुंची बगावत की आग

Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह खत्म होने की नाम नहीं ले रही है। इस बीच बगावत की आग इलाहाबाद तक पहुंच गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को चारों यूथ विंग के अध्यक्षों को निष्कासित किया तो इलाहाबाद में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव प्रमिल यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भेजे इस्तीफे में उन्होंने साफ किया है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने तथा यूथ विंग के पदाधिकारियों पर हो रही एक पक्षीय कार्रवाई से वह क्षुब्ध हैं। निष्कासन की सूचना मिलने के बाद पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में भी इसे लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने तीन विधान परिषद सदस्यों के साथ मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव एवं समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव को राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी, पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीन आचरण के कारण निष्कासित किया। इलाहाबाद में डॉ.अच्छे लाल यादव यूथ बिग्रेड के, संदीप यादव युवजन सभा के तथा अखिलेश गुप्ता छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हैं।
सोमवार दोपहर में राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्षों के निष्कासन की खबर आते ही स्थानीय नेताओं में हड़कंप मच गया। दोपहर में यूथ बिग्रेड के व्हाट्सएप ग्रुप में इसे लेकर संदेशों का दौर शुरू हो गया। किसी ने कहा, ये बहुत गलत हो रहा है तो किसी ने रहा यह तो गलत कर रहे हैं शिवपालजी। क्या कर रहे हैं शिवपाल चाचा कुछ समझ में नहीं आ रहा, अरे भइया कुछ भी सही नहीं हो रहा, मुख्यमंत्री जी कुछ न कुछ निर्णय लेंगे जैसे संदेश में भी व्हाट्सएप पर चलते रहे। यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष डॉ.अच्छे लाल कार्यकर्ताओं को ग्रुप में संदेश भेजकर यह विश्वास दिलाते रहे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हालांकि इस मुद्दे पर यूथ विंग के स्थानीय पदाधिकारी और नेताओं ने भी चुप्पी साध ली है। वह इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें