समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सपाइयों ने जिले में आबादी से ज्यादा दूरी वाले मतदान केंद्रों व बूथों को नजदीक बनाने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री को जिलेभर के उन मतदान केंद्रों की सूची सौंपी जो आबादी से दूर हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी हर्ष देव पांडेय को गंगापार क्षेत्र के फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, हंडिया, प्रतापपुर के दो दर्जन मतदान केंद्रों की सूची भी सौंपी। बताया कि आबादी से यह केंद्र दो से पांच किमी की दूरी पर हैं।
सपा जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया, ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल पाल, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, दूधनाथ पटेल, राम अवध पाल, रविंद्र यादव, सचिन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।