फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज से छिनी तुलसी एक्सप्रेस, अब अयोध्या से होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस अब अयोध्या कैंट से चलेगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस के लिए प्रयागराज जंक्शन अब पराया हो गया है। 27 अगस्त से तुलसी का संचालन लोकमान्य तिलक से अयोध्या और 28 अगस्त से इसका संचालन अयोध्या से लोकमान्य तिलक के लिए होगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय प्रयागराज से गाड़ी संख्या 22130 तुलसी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलती है, जबकि लोकमान्य तिलक से 22129 का संचालन प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को होता है। नई व्यवस्था के तहत तुलसी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से उक्त दिवसों पर चलकर यहां सुबह 8:40 बजे आएगी।
25 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 9:05 बजे इसकी रवानगी प्रयागराज जंक्शन से होगी। सुबह 9:18-9:20 बजे प्रयाग जंक्शन, सुबह 10:12-10:14 बजे प्रतापगढ़, 10:54-10:56 बजे सुल्तानपुर एवं दोपहर 12:10 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

वापसी में अयोध्या कैंट से इसका संचालन दोपहर 2:50 बजे होगा। जो 3:38-3:40 बजे सुल्तानपुर, 4:18-4:20 बजे प्रतापगढ़, शाम 5:34-5:36 बजे प्रयाग एवं शाम छह बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से इसकी रवानगी शाम 6:30 बजे मुंबई के लिए होगी। उधर अयोध्या तक ट्रेन का विस्तार होने पर डीआरयूसीसी सदस्य पवन श्रीवास्तव ने कहा कि तुलसी का संचालन अब हर रोज होना चाहिए।


अयोध्या से चित्रकूट के लिए मिली पहली ट्रेन
तुलसी एक्सप्रेस का अयोध्या तक विस्तार होने के बाद पहली बार अयोध्या से चित्रकूट के लिए यात्रियों को सीधी ट्रेन मिलने जा रही है। 28 अगस्त से तुलसी एक्सप्रेस पहली बार अयोध्या से प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट के लिए रवाना होगी। अयोध्या से दोपहर 2:50 बजे चलने के बाद यह ट्रेन रात 8:55 बजे चित्रकूट पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में चित्रकूट से यह सुबह 4:33 बजे चलकर दोपहर 12:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें