फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 21 Nov 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
दुर्दशा का शिकार चायल में बनाया गया सामुदायिक मिलन केंद्र को बूथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 22 नवम्बर को पड़ने वाले वोट के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की जाएंगी। इसके लिए सोमवार को तहसील मुख्यालयों में मतपत्रों से लेकर बैलेट बाक्स तक को सहेजने का काम दिनभर चला।
विज्ञापन


द्वाबा की सभी छह नगर पंचायतों में पहले चरण में मतदान होना है। 22 तारीख को पड़ने वाले वोट के लिए महज चंद घंटे शेष रह गए हैं। उम्मीदवार से लेकर प्रशासन तक चुनाव से जुड़ी एक-एक चीज सहेजने में जुटे हैं। इसी के तहत मंगलवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की जाएंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सदर तहसील से मंझनपुर और करारी नगर पंचायत के लिए सिराथू से निकाय क्षेत्र सिराथू और अजुहा के लिए तथा चायल से सरायअकिल तथा चायल नगर पंचायत के लिए पोर्टिंयां रवाना की जाएंगी। इससे पहले सोमवार को महसील मुख्यालयों में एक-एक मत पेटियों को अच्छी तरह से चेक कराया जा चुका है। कर्मचारियों ने मतपत्रों को सहेजने के साथ पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट आदि की व्यवस्था मुकम्मल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें