फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीडीए की कार्रवाई पर राजनीति गरमाई, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कसा तंज तो प्राधिकरण ने दी सफाई

Thu, 18 Jun 2026 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

PDA News Prayagraj : प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। सिविल लाइंस इलाके में सील किए गए मकान में कथित तौर पर लड़की के अंदर होने की खबर सोशल मीडिया पर वायलर हो रही है। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट करके सवाल उठाया है तो पीडीए के उपाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन
प्रयागराज में पीडीए की ओर से सील किया गया मकान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। सिविल लाइंस इलाके में सील किए गए मकान में कथित तौर पर लड़की के अंदर होने की खबर सोशल मीडिया पर वायलर हो रही है। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश या्दव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो शेयर करके पीडीए की कार्रवाई पर तंज कसा तो मामले ने और तूल पकड़ लिया। हालांकि पीडीए ने अखिलेश के आरोपों को झूठ बताया है। 

विज्ञापन






समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रयागराज में एक घर को तब सील कर दिया गया जब उसके अंदर एक लड़की मौजूद थी। अखिलेश ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) ने सिविल लाइंस इलाके में एक महिला का घर सील करके "अमानवीय" काम किया, जबकि उसकी बेटी घर के अंदर ही बंद रह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां दूसरे बच्चे को परीक्षा दिलाने गई थी बाहर

सपा मुखिया ने अखिलेश ने आगे लिखा ये है असंवेदनशील भाजपा सरकार के गैरजिम्मेदार और अमानवीय प्रयागराज विकास प्राधिकरण का हृदयहीन कारनामा। जिसमें प्रयागराज के सिविल लाइंस में पीडीए समाज की एक महिला का घर और उस घर के अंदर उसकी बेटी को भी सील कर दिया। ये सब उस समय हुआ जब महिला अपने दूसरे बच्चे को परीक्षा दिलवाने बाहर गई हुई थी। भाजपा नारी वंदना का यही है असली सच। दोषियों का निलंबन हो और सख़्त दंडात्मक कार्रवाई भी। घोर निंदनीय! कोई है? पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि यह दावा गलत है। उन्होंने कहा कि जिस महिला का घर सील किया गया, उसके भाई का घर उससे सटा हुआ है और घर के पिछले हिस्से से अंदर जाने का रास्ता है, जिससे वह लड़की अंदर गई थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें