मां दूसरे बच्चे को परीक्षा दिलाने गई थी बाहर
सपा मुखिया ने अखिलेश ने आगे लिखा ये है असंवेदनशील भाजपा सरकार के गैरजिम्मेदार और अमानवीय प्रयागराज विकास प्राधिकरण का हृदयहीन कारनामा। जिसमें प्रयागराज के सिविल लाइंस में पीडीए समाज की एक महिला का घर और उस घर के अंदर उसकी बेटी को भी सील कर दिया। ये सब उस समय हुआ जब महिला अपने दूसरे बच्चे को परीक्षा दिलवाने बाहर गई हुई थी। भाजपा नारी वंदना का यही है असली सच। दोषियों का निलंबन हो और सख़्त दंडात्मक कार्रवाई भी। घोर निंदनीय! कोई है? पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि यह दावा गलत है। उन्होंने कहा कि जिस महिला का घर सील किया गया, उसके भाई का घर उससे सटा हुआ है और घर के पिछले हिस्से से अंदर जाने का रास्ता है, जिससे वह लड़की अंदर गई थी।