फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉकर्स को अब गुड मार्निंग कहेगी पुलिस

Thu, 18 Jun 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

नए एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने कहा है कि करप्शन और क्राइम पर पुलिस की नीति जीरो टोलरेंस वाली रहेगी। वह पुलिस की ऐसी छवि चाहते हैं, जिसमें आम लोग वर्दी को देखकर सुकून महसूस करें और अपराधी खौफ खाएं। एसएसपी ने मंगलवार की रात प्रयागराज में पदभार ग्रहण किया और बुधवार की शाम अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

विज्ञापन


2006 बैच के आईपीएस अभिषेक दीक्षित तमिलनाडु कैडर के हैं। 2019 से प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए हैं। इससे पहले वह पीलीभीत के एसएसपी थे। पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक में एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने कहा पुलिस फोर्स फुट पेट्रोलिंग पर जोर दे। सड़कों और गलियों में पुलिसकर्मी अगर दिखते रहें तो अपराध में काफी कमी आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब अवैध शस्त्र और बाइकर गैंग के खिलाफ अभियान चलेगा। आम जनता में पुलिस की अच्छी सभी बनी रहे इसके लिए सुबह वॉक करने वाले लोगों से पुलिस गुड मॉर्निंग कहेगी। उन्होंने चेताया है कि ड्यूटी में लापरवाही और भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें