फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पुलिस हर घर में देगी दस्तक, पनाह लेने वालों की करेगी तस्दीक

Sat, 26 Oct 2024 05:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ मेले में काफी लोग बाहर से आते हैं। बहुत से लोग मेला क्षेत्र के आसपास रहने वालों के घर में पनाह लेते हैं। इनमें परिचित और रिश्तेदारों के साथ-साथ बड़ी संख्या ऐसे भी लोगों की होती है जो व्यापार के सिलसिले में मेला अवधि तक किराये के कमरों में रहते हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपका घर महाकुंभ मेला क्षेत्र के आसपास पड़ता है और अगले कुछ दिनों में पुलिस घर पर तस्दीक दे तो चाैंकिएगा नहीं। पुलिसकर्मी घर में रहने वालों और किरायेदारों का नाम-पता पूछे तो भी घबराने की बात नहीं। दरअसल, यह उस एक्शन प्लान का हिस्सा है जो पुलिस ने मेले को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू की है। इसके तहत पुलिस हर घर में दस्तक देकर वहां रहने वालों या पनाह लेने वालों की तस्दीक करेगी।

विज्ञापन


महाकुंभ मेले में काफी लोग बाहर से आते हैं। बहुत से लोग मेला क्षेत्र के आसपास रहने वालों के घर में पनाह लेते हैं। इनमें परिचित और रिश्तेदारों के साथ-साथ बड़ी संख्या ऐसे भी लोगों की होती है जो व्यापार के सिलसिले में मेला अवधि तक किराये के कमरों में रहते हैं।

इसी को देखते हुए पुलिस ने ऐसे सभी लोगों के सत्यापन का निर्णय लिया गया है जो मेला क्षेत्र के आसपास रहते हैं। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने यह एक्शन प्लान बनाया है।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत अरैल से होगी। अरैल में ही वीआईपी घाट बनना है और देश-विदेश की तमाम हस्तियां यहीं पहुंचेंगी। बीट कांस्टेबलों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह मेला क्षेत्र के आसपास रहने वालों के बारे में जानकारी जुटाएं और रिकॉर्ड मेंटेन करें। घरों में दस्तक देकर स्थानीय लोगों से सामंजस्य स्थापित कर सत्यापन कराएं।

तीन चरण, डेढ़ माह में तैयार होगा रिकॉर्ड

डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि यह पूरा प्लान तीन चरणों में डेढ़ माह में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में आसपास रहने वालों का रिकॉर्ड तैयार होगा। दूसरे चरण में किरायेदारों का सत्यापन होगा। तीसरे चरण में दुकानों पर काम करने वालों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस तरह से मेला शुरू होने से पहले पुलिस के पास आसपास रहने वालों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें