फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीर के सहयोगियों की तलाश में पुलिस टीम कानपुर रवाना, बांग्लादेश से भी कनेक्शन की चर्चा

Thu, 03 Sep 2020 09:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हीर खान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यू ट्यूब पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने की आरोपी सना उर्फ हीर खान के सहयोगियों की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस ने उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिसके तहत एक टीम कानपुर के लिए रवाना कर दी गई है। बता दें कि हीर से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई थी कि यूट्यूब पर उसके वीडियो अपलोड करने वाला युवक कानपुर का है। जो उसके  यू ट्यूब चैनल व सोशल मीडिया अकाउंट को भी मैनेज करता था।
विज्ञापन


ऐसे में उसकी तलाश के लिए मंगलवार को एक टीम कानपुर भेजी गई। हीर से पूछताछ में उसके कुछ अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उनकी भी तलाश शुरू कर दी है। उधर, लगातार चौथे दिन भी उससे पूछताछ जारी रही। खुल्दाबाद पुलिस के  साथ ही एसटीएफ की एक टीम ने भी उससे पूछताछ की। 

बांग्लादेशी कनेक्शन की रही चर्चा

पुलिस रिमांड में ली गई हीर से पूछताछ के दौरान हीर से बांग्लादेश कनेक्शन के बारे में भी पूछताछ की गई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने हीर व उसके परिवार के मूल रूप से बांग्लादेशी होने की बात लिखी थाी। जानकारी मिलने पर पूछताछ में लगी टीम ने हीर से इस बारे में भी जानकारी ली। हालांकि उसने ऐसे किसी कनेक्शन की बात से साफ इंकार किया। खुल्दाबाद पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर जांच पड़ताल की गई। फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें