फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेडिकल परीक्षण कराने जा रही पुलिस टीम पर हमला, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में शांतिभंग की कार्रवाई कर आरोपी को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस टीम पर थाने के बाहर एक महिला समेत तीन लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान बीच बचाव में आए सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई और दरोगा का नेमप्लेट नोच कर फेंक दिया गया। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पुलिस कर्मियों ने पांच सौ मीटर दौड़ाकर पकड़ लिया। चौकी प्रभारी गंगोत्री नगर की तहरीर पर नैनी पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिला त्योथर सरई गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह हाल पता चाका शक्तिनगर कॉलोनी को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय कार्यपालक मजिस्ट्रेट मेजा के सामने पेश करने से पहले मेडिकल के लिए सीएचसी चाका ले जाने के लिए पुलिस टीम निकली थी।
थाने के सामने ही आरोपी को छुड़ाने की नियत से उसकी पत्नी और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर थाने में तैनात सिपाही गोपाल चाहर मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। दरोगा अंकित का नेम प्लेट नोचकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

मामले में चौकी प्रभारी गंगोत्रीनगर शिवजी गुप्ता की तहरीर पर आरोपी दिलीप कुमार, पत्नी रीना सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ नैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें