कोरांव तहसील मुख्यालय के पास बैदवार कला गांव में शनिवार दोपहर तीन बजे गेहूं के खेत में आग लग गई, स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देने के साथ अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने उग्र रूप धारण कर लिया।
दमकल आने तक लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार कमला शंकर सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, शिव मोहन सिंह, सुरेश, शिव शंकर, भगवान प्रसाद, कृपा शंकर, दया शंकर, रामनारायण, अरूण सिंह, अखिलेश और बृज देव की फसल प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लगी है। आग लगने की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।