फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अवैध निरुद्धि मामले में थाना प्रभारी और अस्पताल इंचार्ज तलब, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Sat, 23 May 2026 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध निरुद्धि और पुलिस उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में थाना प्रभारी और अस्पताल के इंचार्ज को स्पष्टीकरण सहित 25 मई को तलब किया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध निरुद्धि और पुलिस उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में थाना प्रभारी और अस्पताल के इंचार्ज को स्पष्टीकरण सहित 25 मई को तलब किया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक याचियों की गिरफ्तारी पर रोक दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने सैलजा व अन्य की याचिका पर दिया।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि दोनों याची बालिग हैं। एक याची के जन्म से संबंधित प्रमाणपत्र को पुलिस सत्यापन के लिए भेजा जा चुका है। इसके बावजूद पुलिस ने याची को थाने में बैठा रखा है। परिवार के लोगों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है। शासकीय अधिवक्ता ने दलील दी कि जन्म प्रमाणपत्र अब तक पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। कोर्ट ने मामले की सच्चाई स्पष्ट करने के लिए सिकंदरा थाना प्रभारी और संबंधित अस्पताल के इंचार्ज को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें