प्रयागराज। मेहंदौरी कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अंशू मालवीय से नगदी व मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकले। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे के करीब वह रोशनबाग के मंसूर अली पार्क में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अभी वह स्टैनली रोड पर नया पुरवा के पास पहुंचे थे कि तभी चार बाइकों से पहुंचे 10-12 बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद उनके जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए और भाग निकले। जाते वक्त बदमाश उनका हेलमेट व स्कूटी की चाबी भी छीन ले गए। किसी तरह घर पहुंचकर उन्होंने आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। उधर पुलिस देर रात तक ऐसी किसी शिकायत के मिलने से इंकार करती रही।