रीवा रोड मामा भांजा तालाब बाजार निवासी व्यवसायी लालचंद्र जायसवाल (55) व उनकी पत्नी कुसुम जायसवाल (50) को उनके छोटे बेटे रितेश उर्फ रंजीत ने पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मियों के सामने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी थी।
रीवा रोड स्थित मामा भांजा तालाब बाजार में बुधवार को माता-पिता को गोली मारने वाले बेटे को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। आरोपी बेटे के खिलाफ उसके भाई ने नैनी थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रीवा रोड मामा भांजा तालाब बाजार निवासी व्यवसायी लालचंद्र जायसवाल (55) व उनकी पत्नी कुसुम जायसवाल (50) को उनके छोटे बेटे रितेश उर्फ रंजीत ने पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मियों के सामने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी थी। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी दुकान पर ताला बंद कर घर की ऊपरी मंजिल पर चला गया था। इसके बाद पुलिस पड़ोसी के घर से उसके छत पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली थी।
घटना के बाद आरोपी के बड़े भाई दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने रितेश उर्फ रंजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ आठ कारतूस बरामद किए थे। उधर अस्पताल में भर्ती कुसुम जायसवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। लालचंद्र की तबियत ठीक है। वह बात कर रहे हैं। दिन भर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का अस्पताल में आना जाना लगा रहा।