फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर रेलवे : रेलवे के कोहरे से 11 हजार रेल टिकट निरस्त, परेशान हुए यात्री

Fri, 02 Dec 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निरस्त होने वाले तकरीबन 70 फीसदी ई-टिकट हैं। अब उसके रिफंड के लिए यात्री परेशान हैं कि वह कैसे होगा। हालांकि रेलवे के नियम के अनुसार ट्रेन अगर निरस्त होती है तो 48 घंटे में रिफंड आ जाता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभावित कोहरे के कारण उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। बृहस्पतिवार एक दिसंबर से यह व्यवस्था प्रभावी हो गई। रेलवे के इस निर्णय से एन यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई, जिन्होंने पहले से अपने टिकट करवा रखे थे। एक अनुमान के मुताबिक अगले तीन माह के दौरान एनसीआर के तमाम स्टेशनों से बुक हुए तकरीबन 11 हजार टिकट निरस्त हो गए हैं। रेलवे के आरक्षण काउंटर पर भी टिकट निरस्तीकरण कराने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। 

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि निरस्त होने वाले तकरीबन 70 फीसदी ई-टिकट हैं। अब उसके रिफंड के लिए यात्री परेशान हैं कि वह कैसे होगा। हालांकि रेलवे के नियम के अनुसार ट्रेन अगर निरस्त होती है तो 48 घंटे में रिफंड आ जाता है। वहीं दूसरी ओर मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) सदस्य पवन श्रीवास्तव ने सवाल उठाया है कि जब रेलवे को पता है कि एक दिसंबर से उसे ट्रेनें निरस्त करनी हैं तो उसकी बुकिंग पहले से क्यों नहीं बंद की गई।


अगर ऐसा होता तो यात्री दूसरी ट्रेनों में अपने टिकट करवा लेते। बेहतर होता कि चार माह पहले ही संबंधित ट्रेनों में रिजर्वेशन बंद कर दिए जाते। अब इस निर्णय से जिन लोगों ने काउंटर टिकट करवाए हैं उन्हें दुबारा लाइन में लगकर अपना आरक्षण निरस्त करवाना पड़ेगा। 
विज्ञापन



कोहरे की वजह से हर वर्ष कुछ ट्रेनें निरस्त की जाती हैं। इस वर्ष भी ऐसा हुआ है। नियमानुसार यात्रियों को उनका पूरा रिफंड दिया जाएगा। -  अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें