फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले डॉल्फिन को पकड़ने की कोशिश, सफल नहीं हुए तो पीट-पीटकर मार डाला, तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2021 12:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh news : ग्रामीणों ने डॉल्फिन मछली को मार डाला। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रतापगढ़ पुलिस ने डाल्फिन मछली को मारने वाले आरोपियों का खुलासा कर दिया। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया गांव के पास इलाहाबाद जल शाखा की शारदा सहायक नहर में बीते 31 दिसंबर 2020 को डाल्फिन मछली आ गई थी।
विज्ञापन


नहर बंद होने के चलते पानी कम हो गया और वह बाहर से दिखने लगी। इसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। पकड़ने में सफलता नहीं मिलने पर उसे मार दिया।

करीब एक क्विंटल वजन होने के कारण उसे ले नहीं जा पाए। तब तक इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को मिल गई। वन विभाग ने अज्ञात लोगों पर डाल्फिन को मारने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि कुछ लोगों ने उसे खाने के लिए पकड़ने का प्रयास किया था। सफलता नहीं मिलने पर धारदार हथियार से मार दिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान ऊंचाहार थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी राहुल कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद सरोज, ऊंचाहार के हरिहरपुर गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र छोटेलाल व अनुज कुमार पुत्र रामपाल के नाम सामने आए। नवाबगंज पुलिस और वनविभाग की टीम ने तीनों को गिरफ्त में ले लिया। लिखापढ़ी कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें