फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया अतीक के करीबी बली पंडित को खोज रही पुलिस, शाइस्ता से मुलाकात के बाद चर्चा में आया

Sun, 12 Mar 2023 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वीडियो वायरल होते ही बली पंडित की तलाश शुरू हुई। बली पंडित अतीक का गुर्गा है। उसने अतीक के नाम पर कई लोगों से रंगदारी मांगी और उनकी जमीनें भी हड़पी थीं। शहर के कई थानों में उसके खिलाफ संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइस्ता के साथ सीसीटीवी में दिखा बली अहमद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखने के बाद अतीक का गुर्गा बली पंडित एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर का पुराना अपराधी बली पंडित कई लोगों से रंगदारी मांग चुका है। शुक्रवार को एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था जिसमें शाइस्ता परवीन ढाई लाख के इनामी गुर्गे साबिर के साथ दिख रही हैं। पता चला था कि वह नीवा में बली पंडित के घर गई थी।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही बली पंडित की तलाश शुरू हुई। बली पंडित अतीक का गुर्गा है। उसने अतीक के नाम पर कई लोगों से रंगदारी मांगी और उनकी जमीनें भी हड़पी थीं। शहर के कई थानों में उसके खिलाफ संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। 2018 में उसने विवेकानंद मार्ग पर रहने वाले होटल मालिक अमित अग्रवाल से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। उसने फोन से कई बार अमित के मोबाइल पर काॅल किया था।

फोन न उठाने पर उसने अपने रिश्तेदार को होटल पर भेजा। रिश्तेदार ने अपने मोबाइल से अमित की बली पंडित से बात कराई तो उसने पांच लाख देने को कहा। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस बली पंडित की तलाश कर रही है। उससे शाइस्ता और शूटर साबिर के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें