छात्राओं ने सुनाई आपबीती.. कार्रवाई का मिला आश्वासन
स्कूल की एक छात्रा ने कहा कि सर, मैं जब स्कूल या बाजार जाती हूं तो ऑटो वाले अंकल गंदे कमेंट करते हैं, घूरते हैं। वहीं दूसरी छात्रा ने बताया कि कोचिंग से घर लौटने के दौरान कंपनी बाग चौराहे के पास कुछ युवक कमेंट करते हैं। इसी तरह एक अन्य छात्रा ने कहा कि वह अकेली रहती है उसे परेशान किया जा रहा है। सभी छात्राओं की आपबीती सुनने के बाद सभी की शिकायत लिखी गई। डीसीपी ने सभी को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हर थाने में महिला हेल्प डेस्क
अगर गोपनीयता रखकर पुलिस से शिकायत करनी है तो जिले के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क है। यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। वहीं एंटी रोमियो स्क्वाड का उद्देश्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न पर रोक लगाना है। यह दस्ते स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करते हैं और मनचलों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करते हैं।
प्रमुख बातें
- अगर कोई महिला या छात्रा शिकायत करती है तो उसकी गोपनीयता रखी जाएगी।
- ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर सूचित करें।
- अपराध होने पर चुप न बैठें, माता-पिता या फिर स्कूल में जरूर बताएं।