फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : युवती की शिकायत पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, आपत्तिजनक हाल में मिले कई जोड़े, होटल सीज

Sat, 10 Dec 2022 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा कराने की शिकायत पुलिस को मिली। क्षेत्राधिकारी फूलपुर मनोज कुमार सिंह ने टीम के साथ छापा मारा तो वहां के कर्मचारियों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल में छापा मारा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को होटल में छापेमारी की तो अंदर का दृश्य हैरान करने वाला था। हर कमरे में युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल को सीज कर मैनेजर को हिरासत में ले लिया। पुलिस को काफी दिनों से यहां पर जिस्मफरोशी के धंधे की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। एक भुक्तभोगी युवती की शिकायत पर छापेमारी में आशंका सच साबित हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने कड़ी हिदायत के बाद जोड़ों को भगा दिया।

विज्ञापन



सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा कराने की शिकायत पुलिस को मिली। उपायुक्त फूलपुर मनोज कुमार सिंह ने टीम के साथ छापा मारा तो वहां के कर्मचारियों की सांसें थम गईं। उनके पसीने छूटने लगे। बारी-बारी से जब कमरों की जांच शुरू हुई तो अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था। हर कमरे में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

विज्ञापन

उपायुक्त ने होटल के मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। जोड़ों को कड़ी पूछताछ और सख्त हिदायत के बाद छोड़ दिया गया। मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उपायुक्त मनोज कुमार सिंह के अनुसार एक लड़की की शिकायत पर छापेमारी की गई है। लड़की का आरोप था कि उसे झांसा देकर होटल में ले जाया गया और उसे गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया। उसकी शिकायत पर छापा मारा गया तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस को बताया गया कि यहां पर यह धंधा काफी दिनों से चल रहा है। यहीं नहीं आसपास के अन्य होटल भी प्रेमी जोड़ों के लिए सेफ जोन माने जाते हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में युवतियां और युवक पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें