खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशन बाग स्थित एक चर्चित रेस्टोरेंट में कथित रूप से गोमांस से खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान दुकान संचालिका समेत कई अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने पुलिस से शिकायत की थी कि रोशन बाग स्थित रेस्टोरेंट में काफी समय से गोमांस का इस्तेमाल कर कबाब व बिरयानी बना कर बेची जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, जहां कथित रूप से गोमांस की बिरयानी से संबंधित रेट लिस्ट और मांस बरामद हुआ। इसपर पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम कर रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि विहिप के पदाधिकारियों की शिकायत पर रेस्टोरेंट में छापा मारा गया, जहां से संदिग्ध मांस बरामद हुआ। जांच के लिए मांस को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ अन्य लोग मौके से भाग निकले। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।