क्षेत्र के शास्त्री नगर तिराहे के निकट स्थित ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार का मुखबिर की सूचना पर सोरांव पुलिस ने किया भंडाफोड़। होटल मैनेजर को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर एवं भवन स्वामी समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शास्त्री नगर तिराहे पर स्थित ओयो होटल में किशोरी को बुलाकर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है।
सोरांव पुलिस के पहुंचते ही पीछे के कमरे से आराेपी फरार हो गई । पुलिस की तलाशी में होटल के कमरों से कई आपत्ति जनक सामान बरामद हुआ।
प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा व उनके हमराहियों ने होटल मैनेजर से पूछताछ किया तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने खुलकर आए। पुलिस ने बताया की नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उन्हें रजिस्टर पर वयस्क दिखा कर इंटी कि जाती थी। पुलिस ने ओयो होटल मालिक बहरिया थाना अंतर्गत के कनेहटी गांव के रहने वाले शिवानंद यादव, सोरांव के मो.पुर नौगवां गांव के मकान मालिक शमशेर मौर्य व मैनेजर अविनाश मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। इसके बाद आरोपी अविनाश मौर्य को गिरफ्तार किया है। फरार होटल मालिक शिवानंद यादव एवं मकान मलिक शमशेर मौर्य की खोजबीन में दबिश दी जा रही है।