फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पुलिस ने रंग-ढंग देख कहा- नहीं लग रहा भारतीय, पासपोर्ट को भटक रहा युवक

Sun, 03 Mar 2024 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तहसील पहुंचे सुधांशु राणा का कहना था कि गुड़गांव की कंपनी में अभी ट्रेनी काम कर रहा है। कंपनी की ओर से पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा गया है। उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया, लेकिन पुलिस सत्यापन में आपत्ति आ गई है।
विज्ञापन
Passport - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर तहसील में एक अनोखा मामला सामने आया है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले युवक के सभी दस्तावेज तो सही बताए जा रहे हैं, लेकिन रंग-ढंग से वह भारतीय नहीं लगता है। सत्यापन के बाद पुलिस ने यही रिपोर्ट दी है। अब सत्यता की जांच के लिए फाइल सदर तहसील पहुंची है। वहीं, युवक का कहना है कि उसका परिवार तीन पीढि़यों से शिवकुटी में रहता है।

विज्ञापन


तहसील पहुंचे सुधांशु राणा का कहना था कि गुड़गांव की कंपनी में अभी ट्रेनी काम कर रहा है। कंपनी की ओर से पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा गया है। उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया, लेकिन पुलिस सत्यापन में आपत्ति आ गई है।

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि युवक के सभी दस्तावेज सही हैं, लेकिन हावभाव से वह भारतीय नहीं लगता। ऐसे में पासपोर्ट कार्यालय की ओर से जांच के लिए फाइल सदर तहसील भेज दी गई। सुधांशु सभी कागजात लेकर तहसील पहुंचा था। पहचान को लेकर उसके पास पार्षद का पत्र था, आईईआरटी का डिप्लोमा था। तहसील स्तर पर भी सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, तहसील के अफसर इस बारे में कुछ बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें