फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से डरें नहीं, यह आपकी मदद के लिए

विज्ञापन
Police ki Paathshala - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
‘पुलिस की पाठशाला’ में शिक्षक एवं मार्गदर्शक की भूमिका नजर आए सीओ वीएन सिंह
विज्ञापन

प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के छात्रों के लिए सोमवार का दिन कुछ खास था। छात्रों के बीच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिविल लाइंस शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने छात्रों से कहा कि पुलिस से डरने की आश्वयकता नहीं है, पुलिस आपकी मदद के लिए है। यह बातें ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से शहर के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ में सीओ सिविल लाइंस वीएन सिंह ने कही। उन्होंने छात्रों को बताया कि अपने देश में सालभर में सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं। यह आंकड़ा प्रतिदिन देश भर में चार सौ से अधिक है, जबकि प्रति घंटे दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 17 है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह अपने घर मेें अभिभावकों, पड़ोसियों को यात्रा के दौरान कार की सीट बेल्ट बांधने और बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाने को कहें।
सोशल साइट्स के खतरे से छात्रों को किया आगाह
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस ने छात्रों से फेसबुक, ह्वाट्सएप सहित दूसरे सोशल साइट्स पर अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को बढ़ते साइबर क्राइम के खतरे से आगाह किया। उन्होंने बच्चों को सोशल पुलिसिंग करने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों से सोशल मीडिया से दूर रहने के साथ उसके नकारात्मक पक्ष को रेखांकित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि कभी आपके मोबाइल पर कोई फोन करके बैंक खाते के बारे में जानकारी मांगे तो उसे कदापि जानकारी न दें।
विज्ञापन

बचपन से डालें यातायात के नियमों के पालन की सीख
बच्चों से बचपन से ही नियमों के पालन करने आदत डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे वह समाज को सही राह दिखा सकेंगे। उन्होंने छात्रों से यातायात के नियमों को बढ़ चढ़कर पालन करने को कहा। इसकों तोड़ने वाले को पहले समझाएं, नहीं मामने की स्थिति में इस बात की शिकायत पुलिस को 100 नंबर डायल करके दें। समाज में कहीं भी कुछ गलत दिखाई पड़ता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का काम हर नागरिक कर सकता है, हर नागरिक पुलिस है। आपको कुछ अनुचित दिखे तो उसकी शिकायत करें। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने छात्रों से कहा कि वह यातायात केनियमों का करें, यह न देखें कि अगला नियम तोड़ रहा है तो उसे कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी कानून पालन के मामले में नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रों किया सवाल-जवाब
पुलिस की पाठशाला के दौरान सीओ वीएन सिंह से ज्वाला देवी के छात्रों ने पुलिस की छवि के बारे में सवाल किए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस के भ्रष्टाचार, घटना के बाद देर से पहुंचने, निर्दोष को प्रताड़ित करने, यातायात के नियमों के उलंघन पर पुलिस वालों के बच जाने सहित कई मुद्दों पर सवाल किए। छात्रों से कहा कि वह पुलिस की मदद करें, पुलिस आपकी सेवा के लिए ही है, इस बात पर जोर दिया कि लोगों के मन में आज भी अंग्रेजों के जमाने की पुलिस की छवि बनी है। इसे हमारे छात्र ही दूर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें