फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब की हो रही बोर्ड परीक्षा

Fri, 27 Feb 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा गजब की हो रही है। करछना के ऋंगी ऋषि इंटर कॉलेज में जहां कक्षा में घुसकर अभिभावक नकल कराते देखे गए। वहीं नैनी के दो कॉलेज संगम मार्डन स्कूल एवं स्व. आरपी सिंह इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल के साथ ही बोलकर लिखाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और परीक्षा रद्द करने एवं केंद्र व्यवस्थापक बदलने की संस्तुति की।
विज्ञापन


एसडीएम राजकुमार द्बिवेदी बृहस्पतिवार सुबह प्रथम पाली में गणित की परीक्षा का निरीक्षण करने नैनी के रणजीत पंडित इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर, गजराज सिंह इंटर कॉलेज नई बाजार, बाल विकास इंटर कॉलेज, संगम मार्डन, बाल विकास एवं स्व. आरपी इंटर कॉलेज नैनी का निरीक्षण किया। इस दौरान स्व. आरपी सिंह इंटर कॉलेज नैनी में सामूहिक नकल की शिकायत मिली तो वह मौके पर पहुंचकर कक्षाओं का निरीक्षण किया तो नकल सामग्री बरामद हुई। इसी प्रकार संगम मार्डन इंटर कॉलेज नैनी में भी कक्षा से नकल सामग्री बरामद किया गया।

साथ ही बोलकर नकल कराने की भी पुष्टि हुई, जिससे उन्होंने उक्त दोनों परीक्षा केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक को बदलकर प्रथम पाली की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति की। इसी प्रकार बाल विकास इंटर कॉलेज चकराना तिवारी में कक्ष संख्या सात में कक्ष निरीक्षक को लापरवाही के आरोप में अवमुक्त करने का केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया। इसी प्रकार उन्होंने द्बितीय पाली की परीक्षा ऋंगी ऋषि इंटर कॉलेज, सावित्री देवी इंटर कॉलेज आदि सहित आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


ऋंगी ऋषि में तमाम अभिभावक परीक्षा कक्ष के अंदर घुसकर परीक्षार्थियों को नकल करा रहे थे। इससे केंद्र व्यवस्थापक को बदलकर द्बितीय पाली गणित की परीक्षा रद्द कर जीआईसी इलाहाबाद में पुन: परीक्षा कराने की संस्तुति की। एसडीएम ने अधिकारियों को पत्र के माध्यम से परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात करने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें