फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मिर्जापुर में की पांच से पूछताछ

विज्ञापन
Police investigated in Mirzapur
विज्ञापन
इनकम टैक्स बाबू की हत्या का मामला
विज्ञापन

जमीन के विवाद की हो रही जांच, दीवाली बाद कर्मचारियों से होगी पूछताछ
प्रयागराज। इनकम टैक्स कर्मचारी संजय पाल की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने मिर्जापुर में जमीन के विवाद के मामले में पांच लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने कई लोगों के मोबाइल नंबर लिए हैं। उनके कॉल डीटेल्स निकाले जा रहे हैं। आयकर विभाग में कुछ विवाद सामने आए हैं, दीवाली के बाद कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

शिवकुटी के अपट्रान चौराहा के रहने वाले संजय पाल की बुधवार रात उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह साढ़ू छेदीलाल के पिता की तेरहवीं से लौट रहे थे। पुलिस को जांच में पता चला कि उनका मिर्जापुर में एक जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। वे अक्सर मिर्जापुर जाते थे। पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई। शनिवार को कई लोगों से पूछताछ हुई। पुलिस ने संदेह के घेरे में आए कई लोगों के नंबर लिए हैं। उनकी कॉल डीटेल्स निकाली जाएगी। एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। विभागीय विवाद में कर्मचारियों से दीपावली के बाद पूछताछ होगी। सीसीटीवी में जो आरोपी दिखे हैं, उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अब तक की जांच यही कह रही है कि दोनों भाड़े के शूटर थे। पैसे देकर हत्या कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें