फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईआरटी के प्रशासनिक भवन होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
Indian institue of Engineering and Rural Technology - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
संस्थान में तीन नवनिर्मित भवनों का मंडलायुक्त ने लोकार्पण किया
विज्ञापन

प्रयागराज। आईईआरटी में डिग्री डिवीजन के लिए नवनिर्मित भवनों का मंडलायुक्त एवं संस्थान के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ. आशीष कुमार गोयल ने लोकार्पण किया। नवनिर्मित भवनों को विश्वेश्वरैया भवन, रामानुजन भवन एवं विश्वकर्मा भवन नाम दिया गया है। मंडलायुक्त ने इन भवनों के लोकार्पण के बाद कहा कि अब आगे संस्थान के प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्घार एवं मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने इस काम के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया। उन्होंने अतिरिक्त शौचालय के निर्माण का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने नए भवनों के निरीक्षण के दौरान वहां कुछ कमियों के बारे में सभी का ध्यान खींचा। रामानुजन भवन में स्टॉफ रूम को अधिक व्यवस्थित करने और सुसज्जित करने का निर्देश दिया। नए भवनों के निर्माण के बाद डिग्री डिवीजन में 18 लेक्चर हॉल, प्रयोगशाला एवं तीन शिक्षक केबिन का निर्माण कराया गया। उन्होंने संस्थान में लैब उपकरणों की व्यवस्था के साथ फर्नीचर की सुविधा उच्चीकृत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्रा, अपर आयुक्त (प्रशासन) अवधेश सिंह, वित्त नियंत्रक आरएन मिश्रा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके द्विवेदी सहित संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें