पांच नामजद आरोपियों का नहीं मिला सुराग
इस मामले में असाद, इमरान उर्फ गुड्डू, आरिफ उर्फ कछौली, गोलू और पिपरी निवासी दो भाई फैसल व मैसर महीने भर बाद भी गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। खास बात यह है कि असाद, आरिफ उर्फ कछौली पिछले नौ महीनों से फरार हैं। दरअसल जीशान ने पिछले साल 31 दिसंबर को करेली थाने में भी अतीक व उसके बेटे अली समेत नौ लोगां पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले में अली व अमन आत्मसमर्पण कर जेल गए थे।
रंगदारी मांगने समेत तीन मामलों में गुर्गों की तलाश
उधर रंगदारी मांगने व जमीन कब्जाने के मामले में फरार चल रहे अतीक के गुर्गों मो. मुस्लिम व खालिद जफर समेत अन्य की तलाश जारी है। गौरतलब है कि मो. मुस्लिम व खालिद जफर पर पांच मई को सूरजपाल ने 20 लाख व 25 अगस्त को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल ने एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इससे पहले चार जून को करोड़ों की जमीन जबरन कब्जाने के मामले में मो. मुस्लिम पर केस दर्ज किया गया। लेकिन अब तक इन मामलों में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की विवेचना कर रही पुलिस का हर बार की तरह यही कहना है कि जांच की जा रही है।