फूलपुर। क्षेत्र के एक गांव में चल रहे धार्मिक सभा में धर्मांतरण को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली में जमकर हंगामा किया। प्रकरण में फूलपुर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौड़ई गांव के बौड़ई कटौता मजरे में एक घर में शुक्रवार को धार्मिक सभा चल रही थी। जिसकी जानकारी बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं को हुई थी तो वे भारी संख्या में वहां पहुंच गए। आरोप हैं कि कई दिनों से यहां चंगाई सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणियां भी की जा रही है। इसको लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कोतवाली में प्रदर्शन किया।
प्रकरण में बजरंग दल के शांतनु तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने संतोष, राम आश्रय, जीत लाल, सोनू कुमार, सचिन कुमार, पंकज कुमार, अनिल कुमार, शिवानी, शिवानी यादव, आरती गोंड, हरिओम भारतीय, रेखा देवी निवासीगण कटौता बौड़ई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।