फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने निकाला था उमर का नाम, सीबीआई की रिपोर्ट में फिर शामिल

विज्ञापन
Police excluded Umar's name, but CBI included it in FIR - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। मोहित जायसवाल अपहरण कांड में लखनऊ पुलिस ने अतीक अहमद समेत आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। उसके बेटे उमर समेत चार लोगों का नाम मामले से निकाल दिया गया था लेकिन सीबीआई ने उमर समेत पुरानी एफआईआर में शामिल सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एक नाम और बढ़ा भी दिया।
विज्ञापन

सीबीआई ने अतीक और उसके साथियों के खिलाफ 12 जून को एफआईआर दर्ज की थी। यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 23 अप्रैल को दिए गए आदेश पर दर्ज की गई थी। दरअसल पुलिस ने दिसंबर में जो एफआईआर दर्ज की थी, उसी को सीबीआई ने अपनी एफआईआर में तब्दील कर लिया था। मूल एफआईआर में 12 लोगों के नाम थे। पुलिस ने अतीक समेत आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। उनके बेटे उमर समेत चार का नाम केस से निकाल दिया गया था लेकिन अब सीबीआई ने न सिर्फ पुरानी एफआईआर दायर की है बल्कि एक नाम और बढ़ा दिया है। अब 13 के खिलाफ मामला चलेगा। उमर समेत जिन चार लोगों का नाम केस से हटाया गया था, उनके ऊपर भी अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एक टीम उमर की तलाश में लगी है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इसमें और भी लोगों के नाम संलिप्तता के आधार पर जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें