फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: पुलिस ने खोज निकाली माफिया ब्रदर्स की एक और संपत्ति, 2002 में हुई थी नाम, रसूख के दम पर हथियाया

Tue, 06 Aug 2024 01:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

जमीन से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि 15550 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली यह भूमि अतीक-अशरफ के नाम पर दर्ज है। अहम बात यह है कि उक्त जमीन पूर्व में सीलिंग की थी,
विज्ञापन
अतीक अहमद-अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक-अशरफ की हत्या को 15 महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनके कारनामे अब भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने माफिया भाइयों की 50 करोड़ मूल्य की एक और संपत्ति खोज निकाली है। कसारी मसारी में स्थित 15550 वर्ग मीटर की यह जमीन सीलिंग की थी।

विज्ञापन


डीसीपी नगर दीपक भूकर के नेतृत्व में एक टीम माफिया की अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में कसारी मसारी में बेशकीमती भूमि के संबंध में जानकारी मिली। जमीन से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि 15550 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली यह भूमि अतीक-अशरफ के नाम पर दर्ज है। अहम बात यह है कि उक्त जमीन पूर्व में सीलिंग की थी, जो 2002 में माफिया भाइयों के नाम पर कर दी गई। बता दें कि 2002 में अतीक इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट से विधायक था।

घर में काम करने वालों को बसा दिया था
पुलिस टीम ने जब उपरोक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया तो पता चला कि माफिया व उसके परिजनों ने इस जमीन पर अपने घरेलू कर्मचारियों व जानने वालों को बसा दिया था। यहां गोविंदी मिली जिसके पति हीरालाल अतीक के खेत में ट्रैक्टर चलाते थे। 1990 में एक्सीडेंट में मौत के बाद उसकी पत्नी व बेटा राजकुमार यहां रहकर गाय-भैंस पालकर डेरी का व्यवसाय करते हैं। एक व्यक्ति पंक्चर की दुकान चलाता मिला। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि अशरफ ने खड़े होकर इस जमीन की बाउंड्री कराई थी।
विज्ञापन


राजस्व अभिलेखों में यह भूमि अतीक-अशरफ के नाम पर दर्ज है। इस संबंध में राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। संपत्ति अपराध से अर्जित होने संबंधी साक्ष्य मिलते हैं तो इसे गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा। -दीपक भूकर, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें