फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिल्ली कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद

Thu, 23 Jul 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बहरिया के सिकंदरा कस्बे में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते नजरबंद कांग्रेसी - फोटो : Archive
विज्ञापन
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में महाप्रदर्शन के लिए दिल्ली कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली कूच के लिए मंगलवार की शाम सिकंदरा स्थित इकट्ठा हो गए। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अशफाक अहमद समेत सभी कांग्रेसियों को नजरबंद कर दिया। इस मौके पर देवराज उपाध्याय, साधुचरण तिवारी, सुनील पांडेय, डाॅ.जगत नारायण सिंह, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पटेल, निशा सिंह, विनोद तिवारी, मंजू मौर्या, अफजाल अहमद आदि रहे।
उधर, मंसूराबाद में अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एलबी पटेल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने से पूर्व पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें