फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम सील, दरोगा समेत दो महिला कर्मचारी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
police control room seal in prayagraj - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत एक दरोगा और दो महिला कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मंगलवार को कंट्रोल रूम सील कर दिया गया। पुलिस लाइन स्थित एमसीआर बिल्डिंग को सैनिटाइज भी कराया गया है। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने के बाद महिलाओं के फाफामऊ के शांतिपुरम स्थित आवास के आसपास पुलिस और प्रशासन ने बैरीकेडिंग करा दी है। कंट्रोल रूम में कार्यरत अन्य पुलिसकर्मियों की कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को आई रिपोर्ट में पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत सबइंसपेक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर बाद कंट्रोल रूम में कॉल रिसीव करने वाली दो महिला कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आ गई। तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने से कंट्रोल रूम में कार्यरत सभी कर्मचारी संदिग्ध हो गए हैं। पुलिस अफसरों ने सैनिटाइजेशन के बाद कंट्रोल रूम का काम अन्यत्र शिफ्ट कराया।
लाइन दुरुस्त होने के बाद सैनिटाइजेशन कराकर कंट्रोल रूम को फिलहाल बंद किया गया है। 24 या 48 घंटे बाद सैनिटाइजेशन और जांच के बाद एमसीआर बिल्डिंग जिसमें कंट्रोल रूम है, उसे खोला जा सकता है। कोरोना संक्रमित तीनों मरीजों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया। उनके परिवारीजनों को फिलहाल होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। दरोगा समेत दोनों महिला कर्मचारियों के घर को सैनिटाइज कर आसपास का इलाका और रास्ते सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें