फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई

विज्ञापन
Police caught 26 laks illegal wine. - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। हरियाणा से कार पर लादकर लाई जा रही 26 लाख की अवैध शराब शनिवार को शाहगंज पुलिस ने पकड़ ली। शराब लेकर आने वाले छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनके सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लीडर रोड स्थित कूड़ा घर के पास एक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 844 पेटी देशी शराब मिली। हरियाणा में निर्मित इस शराब की बोतलों पर क्रेजी रोमियो का स्टीकर लगा था। पुलिस ने ट्रक के पास खड़े छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया जिनमें जितेंद्र शर्मा निवासी पटियाला, बंदी व रामवीर निवासी हरियाणा, रामनरेश व नितिन निवासी गाजियाबाद और अजायब सिंह निवासी पटियाला शामिल हैं। पूछताछ करने पर बताया कि यह शराब अवैध रूप से यहां लाई गई। बताया कि सोनीपत हरियाणा का रहने वाला जितेंद्र दोहला उनका सरगना है और उसी के कहने पर वह माल लेकर यहां आए थे। उसने कहा था कि प्रयागराज जंक्शन के पास पहुंचकर इंतजार करना और वहीं पर पार्टी मिलेगी, जिसे माल सुपुर्द कर लौट आना। पुलिस ने बताया कि सरगना की तलाश की जा रही है। आरोपी के कब्जे से दो कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें