ब्लूटूथ डिवाइस समेत इन उपकरणों पर रोक
परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह रोक है। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र और पेन के साथ ही प्रवेश मिलेगा। केंद्रों पर बैग और अन्य सामान रखने के लिए क्लॉकरूम की व्यवस्था भी की गई है।
नकल रोकने को एसटीएफ सक्रिय
परीक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हैं। एसटीएफ की विशेष टीमें परीक्षा केंद्रों समेत अन्य जगहों से संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखेंगी। पेपर लीक, सॉल्वर गैंग और नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है। फर्जी प्रश्नपत्र, भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पहचान पत्र व फोटो अपने पास रखें
अभ्यर्थी समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और हालिया पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो अवश्य साथ रखें। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
शास्त्री पुल बंद होने से समय से निकले अभ्यर्थी
मरम्मत कार्य के चलते प्रयागराज-वाराणसी मार्ग को जोड़ने वाले शास्त्री पुल की एक लेन बंद किया गया है। ऐसे में यातायात पुलिस ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वह संभावित जाम और विलंब को ध्यान में रखते हुए तय से समय से कुछ देर पहले घर से निकलें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।