फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा में पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
कुंडा कोतवाली के ठकुराईन क पुरवा में पुलिस पर पथराव के बाद कोतवाली जुटी फोर्स। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर रहे लोगों को पकड़कर कोतवाली ला रही पुलिस को घेरकर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। वाहनों पर पथराव कर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। पथराव में तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के भदरी गांव में ठकुराइन का पुरवा में बुधवार की शाम ग्राम प्रधान राममिलन का भाई अनिल कुमार पड़ोसी कमलेश मुसहर के घर की ओर गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर अनिल ने कमलेश के घरवालों को गाली देनी शुरू कर दी, जिसका परिजनों ने विरोध करते हुए उसे दौड़ाया। यह देख प्रधान पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।
उन लोगों ने कमलेश की मां व पत्नी को पीट दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 के पुलिसकर्मी पहुंचे और कुछ लोगों को पकड़ लिया। इन्हें छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने डायल 100 के पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। इस बात की सूचना मिलने पर कुंडा पुलिस भी आ पहुंची। मारपीट करने वाले लोगों के साथ प्रधान के भाई अनिल को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले जाने लगी।
विज्ञापन

यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कुंडा के सिपाही योगेंद्र यादव, राजेश कुमार और संतोष कुमार घायल हो गए। सभी का कुंडा सीएचसी में मेडिकल कराया गया। पुलिसपार्टी पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने की तैयारी की जा रही थी।

घायल योगेन्द्र।- फोटो : PRATAPGARH

घायल राजेश।- फोटो : PRATAPGARH

घायल संतोष।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें