फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो भाइयों समेत तीन को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 08 Oct 2025 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते सप्ताह 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन को हिरासत में लिया है। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते सप्ताह 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन को हिरासत में लिया है। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस सामूहिक दुष्कर्म को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता अपने बुआ के घर आई थी। वह 29 सितंबर की रात करीब आठ बजे गांव में ही दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन के लिए निकली। आरोप है कि अनुज, उसका भाई राहुल और दोस्त तीरथ रास्ते में चाकू दिखाकर उसे जंगल ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद धमकी देकर छोड़ दिया। अगले सुबह किशोरी घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

एयरपोर्ट थाना पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज होना था, लेकिन अब बुधवार को दर्ज कराया जाएगा। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बयान दर्ज कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर प्रेमी व उसके साथी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने शादी का सांझा देकर प्रेमी और उसके एक साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब आठ महीने पहले कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने शादी का सांझा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता था। साथ ही वह कई बार अपने एक साथी से भी संबंध बनवाने के लिए मजबूर किया।

विरोध करने पर युवक और उसका साथी उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों आपस में शादी किए हैं। यह बात पीड़िता के पिता ने ही पूछताछ में बताया है। हालांकि युवक अभी बाहर है। उसे बुलवाया जा रहा है। आने के बाद दोनों से पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें