टीवी जगत के लोकप्रिय कलाकार अभय शुक्ला ने कहा कि आधुनिकता को अपनाना समय की मांग है, लेकिन अपनी संस्कृति और संस्कारों से दूरी बनाना समाज के लिए चिंता का विषय है। सोमवार को देवनहरी गांव में आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामीणों के बीच उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक दिशा में करें और भारतीय परंपराओं से जुड़े रहें।
चर्चित धारावाहिक सीआईडी में इंस्पेक्टर निखिल की भूमिका से पहचान बनाने वाले अभय शुक्ला ने कहा कि रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं को तात्कालिक प्रसिद्धि की ओर आकर्षित कर रही है। मौके पर पूर्व प्रधान नागेंद्र उपाध्याय, देवराज, अशफाक अहमद, हरिभान सिंह, मुन्ना यादव, जगदीश तिवारी, विपुल, शिवम और विनय उपाध्याय रहे।