फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव के हरदौन गांव में जंगल में बीते सप्ताह मिले शव की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


कोरांव के हरदौन गांव निवासी जितेंद्र पुत्र लोलर आदिवासी का शव बीते 17 फरवरी को हरदौन गांव के जंगल में पत्थरों से दबा हुआ मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान सोमवार सुबह पथरताल गांव में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी रूपा देवी पुत्री बब्बन कोल ने बताया कि मृतक जितेंद्र का उससे संबंध था और वह शादी से मना कर रहा था। परिजनों से बात कर उसने जितेंद्र को जंगल में बुलाया। वहां उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आशीष कोल, सूरज ग्राम हरदौन, मनीष कोल निवासी लखापुर कोरांव को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें