फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने का नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नलगंज के ढररिया में हुई थी वारदात, छह पहले ही जा चुके हैं जेल
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज के ढररिया मोहल्ले में सतीश भारतीय (25) पर फायरिंग के मामले का एक नामजद आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वालोें में वह भी शामिल था। मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन

रिपोर्ट ढररिया निवासी सब्जी विक्रेता सतीश भारतीय पर 28 अक्तूबर को फायरिंग हुई थी। उसके पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि रात 8.30 बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने यह वारदात की। एक गोली पैर जबकि दूसरी गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई थी। भागते वक्त चार बदमाश अमन भारतीया, गोलू उर्फ कल्लू, शंकर कुमार निवासी अल्लापुर व रिषभ भारतीय निवासी शिवकुटी मौके से पकड़े गए थे। जबकि दो आरोपी बाद में जेल भेजे गए थे। शुक्रवार को चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने एक अन्य नामजद आरोपी संतोष कुमार उर्फ ढेलवल निवासी एलनगंज को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि अब तक मामले में कुल सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें