फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठवाने के लिए छावनी परिषद लेगा अब यूजर चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा उठवाने के लिए छावनी परिषद लेगा अब यूजर चार्ज
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा के लिए पहली बार सभी यूजर से लिए जाएंगे 50 रुपये
अभी तक थी नि:शुल्क व्यवस्था, छावनी परिषद ने निकाला टेंडर
प्रयागराज। छावनी परिषद में डोर टू डोर कूड़ा योजना के तहत अब वहां लोगों को यूजर चार्ज देना होगा। अभी तक यह व्यवस्था यहां नि:शुल्क थी। अब छावनी परिषद ने तय किया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत यूजर चार्ज लिया जाए। छावनी परिषद की ओर से प्रतिमाह 50 रुपये का यूजर र्चा निर्धारित किया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया छावनी परिषद की ओर से निकाली गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत हरी भरी कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा उठा रहे थे, लेकिन अब शहर में यह काम ठप है। वहीं छावनी परिषद के सभी आठ वार्ड में अभी तक डोर टू डोर कूड़ा उठाने की एवज में किसी भी तरह का यूजर चार्ज नहीं लिया जा रहा था। इसका एकमुश्त भुगतान छावनी परिषद कूड़ा उठाने वाली कंपनी को करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। छावनी परिषद ने तय किया है कि वह अपने क्षेत्र के सभी छह हजार आवास से यूजर चार्ज वसूले। इस संबंध में छावनी परिषद के सीईओ माने अमित कुमार बाबूराव का कहना है पहली बार कैंटोमेंट बोर्ड डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के तहत यूजर चार्ज लेगा। इस संबंध में टेंडर निकाला गया है। अगले माह या अगले वर्ष की शुरूआत से यहां यूजर चार्ज के रूप में 50 रुपये प्रतिमाह लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें