फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोडीनयुक्त सिरप मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 31 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोडीनयुक्त सिरप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

29 दिसंबर को ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने पड़री, मिर्जापुर निवासी रविकर सिंह के खिलाफ कोडीनयुक्त सिरप की खरीद-फरोख्त मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापा भी मारा था। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक उमाकांत यादव ने टीम के साथ आरोपी को कौड़िहार ब्लॉक के पास से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें