फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शहीद दिवस पर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा

Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रतापपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल के तहत आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को जनता की सबसे बड़ी समस्या बताया। कहा कि मौजूदा हालात में गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन-यापन बेहद कठिन हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर कर गरीबों से रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।
विधानसभा प्रभारी डॉ. जगत नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। अध्यक्षता शरद उपाध्याय ‘मुन्ना’ ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय, साधू चरण तिवारी, सत्यनारायण पांडेय ‘मुन्ना’, उपाध्यक्ष निशा सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, सुभाष चंद्र यादव, राम प्रवेश भारतीय, सितारा देवी, तीर्थ यादव और पिंटू पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें